फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Resident manager of Jaipur RUDSICO arrested for taking bribe of five lakhs

Rajasthan: रिटायरमेंट के एक रात पहले रूडसीको का रेजिडेंट मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार, पांच लाख रुपये मांगे थे

Thu, 30 Jun 2022 08:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 30 Jun 2022 08:34 AM IST
सार

एसीबी ने बुधवार देर रात आरोपी रेजिडेंट मैनेजर को घूस लेते पकड़ा है। आरोपी ऑफिस की गाड़ी में बैठकर पांच लाख रुपये ले रहा था।

विज्ञापन
Resident manager of Jaipur RUDSICO arrested for taking bribe of five lakhs
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

एसीबी ने राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (रूडसीको) के रेजिडेंट मैनेजर को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर ने परिवादी के बिल पास करवाने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे थे। 

विज्ञापन


एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि दो दिन पहले एक ठेकेदार ने एसीबी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी। उसने बताया कि जवाहर नगर स्थित रूडसीको ऑफिस में कार्यरत रेजिडेंट मैनेजर लूणकरण उनके बिल पास करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जबकि वह 30 जून को रिटायर होने वाला है। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और एडिशनल एसपी हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। इस दौरान बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी ने पैसे लेकर पीड़ित को सांगानेर बुलाया।

विज्ञापन


एसीबी ने आरोपी को आफिस की कार में पैसे लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद दूसरी टीम सर्च करने के लिए आरोपी के घर पहुंची। पीड़ित के करीब एक करोड़ रुपए के बिल बकाया हैं। आरोपी मैनेजर ने कहा कि 30 जून को रिटायरमेंट है, ऐसे में 45 लाख रुपए का बिल पास कर सकता हूं। इसके बदले पांच लाख रुपए लेकर आओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed