फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Real Transgender Beat Up Fake Eunuchs Cut Hair In Hanumangarh

Rajasthan: किन्नर बनकर दुकानदारों से बधाई मांग रहा था युवक, असली किन्नरों ने पकड़कर पीटा, बाल भी काटे

Wed, 10 Aug 2022 06:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 10 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में एक युवक को किन्नर बनकर बधाई मांगना महंगा पड़ गया। असली किन्ररों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी और उसके बाल भी कटवा दिए।

विज्ञापन
Real Transgender Beat Up Fake Eunuchs Cut Hair In Hanumangarh
नकली किन्नर को पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक नकली किन्नर को बधाई मांगना महंगा पड़ गया। नकली किन्नर को देखकर असली किन्नरों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद उसके बाल भी कटवा दिया। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने अब तक इसे लेकर कोई केस दर्ज नहीं कराया है।  

विज्ञापन


शहर के वार्ड 53 में रहने वाली किन्नर नेहा ने बताया कि एक नकली किन्नर कई दिन से चूना फाटक इलाके में दुकानदारों से बधाई मांग रहा था। जानकारी लगने पर तलाश कर उसे ऐसा नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को वह युवक नकली किन्नर बनकर एक बार फिर बधाई लेने पहुंच गया। सूचना मिलने पर हम साथियों के साथ वहां पहुंचे तो वह दुकानदारों से पैसे लेता हुआ मिला।
विज्ञापन


इस दौरान अन्य किन्नरों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद असली किन्नरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसके बाल भी कटवा दिए। किन्नरों का कहना है कि युवक दोबारा से ऐसा कर हमें बदनाम न करे इसलिए उसके बाल काट दिए। अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने केस दर्ज नहीं कराया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed