फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rcs for rajasthan

'उड़ान' के लिए एमओयू, आपस में जुड़ेंगे राजस्थान के ये शहर

Mon, 20 Mar 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
rcs for rajasthan
हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत केन्द्र और राजस्थान के बीच समझौता
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आर.सी.एस.) को बढ़ाने की केन्द्र सरकार की योजना ‘उड़ान’ के अंतर्गत केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार के बीच एक समझौता पत्र पर सोमवार को साइन हुए। 
विज्ञापन


इससे जयपुर-जैसलमेर-जयपुर, दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली तथा जयपुर-आगरा-जयपुर मार्गों पर हवाई यात्राएं प्रारंभ की जा सकेंगी। बैठक में राजस्थान के अन्य शहरों को जोड़ने वाली विमान सेवाओं को भी जल्द शुरू करने पर चर्चा की गई। नई दिल्ली के राजीव गांधी भवन में सोमवार को केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की मौजूदगी में इस एमओयू पर नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव पवन कुमार गोयल एवं निदेशक केसरी सिंह तथा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन सचिव आर.एन.चौबे, चेयरमैन ए.ए.आई गुरूप्रसाद महापात्रा के बीच हुए।
विज्ञापन

 
बैठक में जयपुर में स्टेट हैंगर के पास वीआईपी टर्मिनल बनाने के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से जमीन आवंटित किए जाने के संबंध में तय हुआ कि इसके लिए भारतीय विमान प्राधिकरण एवं राजस्थान सरकार की टीम संयुक्त रूप से दौरा कर इसका निर्णय लेगी। बैठक में हवाई अड्डों के पास सटे क्षेत्रों में उंची इमारतों के निर्माण के संबंध में चर्चा के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सभी राज्य सरकारों से मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) के अंतर्गत सुझाव लेकर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed