फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rca election big twist parakram singh rathore supports brij kishore upadhyay election may be postponed

आरसीए चुनाव में बड़ा उलटफेर: पराक्रम सिंह राठौड़ गुट ने बृजकिशोर उपाध्याय को दिया समर्थन; चुनाव टलने के आसार

Mon, 28 Sep 2026 03:24 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 28 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से एक दिन पहले बड़ा राजनीतिक समीकरण सामने आया है। अध्यक्ष पद के दावेदार पराक्रम सिंह राठौड़ ने बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन देने की बात सामने आई है। कई उम्मीदवारों के नाम वापसी की चर्चा के बीच यदि केवल एक पैनल मैदान में बचता है, तो मंगलवार को चुनाव के बजाय एजीएम में निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है।
 

विज्ञापन
rca election big twist parakram singh rathore supports brij kishore upadhyay election may be postponed
पिंकेश पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से एक दिन पहले अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा सियासी समीकरण बनता नजर आ रहा है। अध्यक्ष पद के दावेदार पराक्रम सिंह राठौड़ के बृजकिशोर उपाध्याय को पूर्ण समर्थन देने की बात सामने आई है। इसके साथ ही मंगलवार को होने वाले चुनाव के निर्विरोध रहने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बृजकिशोर गुट के साथ आया पराक्रम सिंह राठौड़ गुट
बृजकिशोर उपाध्याय गुट से सचिव पद के उम्मीदवार पिंकेश पोरवाल सोमवार को आरसीए पहुंचे। उन्होंने कोषाध्यक्ष पद के लिए दाखिल अपना अतिरिक्त नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, सचिव पद पर उनकी दावेदारी कायम है। पिंकेश पोरवाल ने कहा कि यह परिवार का मामला है और पूरा परिवार एकजुट रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी तरह का मतभेद नहीं है। थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन उसे दूर कर लिया जाएगा। अध्यक्ष पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि पराक्रम सिंह राठौड़ ने बृजकिशोर उपाध्याय को पूर्ण समर्थन दिया है।
विज्ञापन


एक ही पैनल बचा तो नहीं होगा चुनाव
नाम वापसी के बाद यदि अन्य पैनल के उम्मीदवार भी मैदान से हटते हैं और केवल एक पैनल बचता है तो मंगलवार को आरसीए चुनाव नहीं होगा। ऐसी स्थिति में एजीएम यानी वार्षिक साधारण सभा में पैनल को निर्विरोध चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आया संभावित पैनल
संभावित पैनल में अध्यक्ष पद पर बृजकिशोर उपाध्याय, सचिव पिंकेश पोरवाल, उपाध्यक्ष रतन सिंह, संयुक्त सचिव राजेश सारस्वत, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव मेंबर अरिष्ट सिंहवी के नाम सामने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद से मनोज चौधरी और कोषाध्यक्ष पद से राजेश कुमार माथुर भी नाम वापस ले रहे हैं। पराक्रम सिंह राठौड़ और धनंजय सिंह खींवसर के भी नाम वापस लेने की संभावना बताई जा रही है।


नाम वापसी के बाद तय होगा चुनाव का भविष्य
अब आरसीए चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नाम वापसी के बाद बृजकिशोर उपाध्याय के नेतृत्व वाला पैनल ही मैदान में बचता है। यदि ऐसा हुआ तो मंगलवार के चुनाव के बजाय एजीएम में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed