फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ras paper leak matter now police will go uttar pradesh

यूपी से जुड़े आरएएस प्री पेपर आउट मामले के तार

Wed, 30 Jul 2014 07:36 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
ras paper leak matter now police will go uttar pradesh

राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस प्री परीक्षा 2013 के पेपर आउट मामले के तार यूपी से जुड़ गए हैं। बिहार के भोजपुर जिले से पकड़े गए आर.के. सिंह ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को पूछताछ में बताया है कि वह वह यूपी की गैंग के लिए काम करता है और उसने यूपी के दीनदयाल से ये पेपर खरीदा था। पूछताछ में पता चला कि उसने दीनदयाल से 15 लाख में यह पेपर खरीदा था और 18 लाख में राजस्थान के अमृतलाल मीणा को बेचा था।

विज्ञापन


एसओजी की टीम सिंह को लेकर मंगलवार देर रात राजस्थान पहुंची और बुधवार को उसे सैशन कोर्ट में पेश किया। एसओजी ने अदालत से पूछताछ के लिए पुलिस रिमाण्ड मांगी। अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमाण्ड स्वीकार की।

विज्ञापन

अभी मास्टर माइंड है पकड़ से दूर

ras paper leak matter now police will go uttar pradesh

एसओजी आर.के. सिंह को मास्टर माइंड मान रही थी, लेकिन सिंह से पूछताछ के बाद पता चला कि इस मामले का मास्टर माइंड अभी पकड़ से दूर है।

सूत्रों ने बताया कि एसओजी अब दीनदयाल के बारे में पड़ताल करने में जुटी हुई है और सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उसकी तलाश के लिए एसओजी की टीम अब यूपी जाएगी।

अब दीनदयाल की इस बात का खुलासा कर सकेगा कि आरएएस पेपर आउट में आयोग के किसी अधिकारी या कर्मचारी का हाथ था या प्रिंटिंग प्रेस से पेपर आउट हुआ था?

यह भी जानकारी मिली पूछताछ में

ras paper leak matter now police will go uttar pradesh

एसओजी सिंह से पूछताछ में जुटी हुई है और इस मामले की परतें खोलने के प्रयास कर रही है। सिंह ने एसओजी को बताया कि पेपर बेचने के लिए सिंह ने अमृतलाल को दिल्ली में उसके फ्लैट पर ही बुलाया था। एसओजी अब तक आर.के. सिंह, अमृतलाल सहित 9 जनों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सिंह ने बताया कि उसने 2011 में राजस्थान में हुई आयुर्वेद चिकित्सा परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने राज्य के कुछ अभ्यर्थियों इस परीक्षा का पर्चा उपलब्ध कराने का झांसा देकर 2-2 लाख रुपए लिए थे।

अन्य राज्यों को भी राहत

एसओजी सूत्रों ने बताया कि आर.के. सिंह का नेटवर्क कई राज्यों में था, जहां वह पेपर आउट करके पहुंचाया करता था। खासकर दिल्ली, यूपी और बिहार में उसके खिलाफ पेपर लीक, धोखाधड़ी एवं अन्य कई तरह की शिकायतें हो चुकी हैं और ये राज्य भी उसकी तलाश में थे। इन सभी राज्यों में वह फरार घोषित है। पूछताछ में सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा में दो बीएड कॉलेज हैं। सिंह ने कबूल किया है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट करने और छात्रों को बेचने के कई मामलों में लिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed