फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ras paper leak investigation

एसओजी का तीन दिन आरपीएससी में डेरा

Thu, 24 Jul 2014 10:55 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
ras paper leak investigation

एसओजी ने आरएएस प्री परीक्षा 2013 के पेपर सेंटर से लेकर इसे सील करने व प्रेस तक ले जाने वाले विशेष वाहक आदि के कार्य करने वाले उन सभी कार्मिकों से भी गहन पड़ताल की है।

विज्ञापन


एसओजी का मानना है कि संभावित लीक यहीं से हो सकता है। फिलहाल अधिकृत रूप से समस्त जानकारी व दस्तावेजी साक्ष्य का खुलासा एसओजी जयपुर मुख्यालय में करेगी।

आरएएस प्री परीक्षा 2013 के पर्चे में गड़बडियों की जांच कर रहा एसओजी दल यहां राजस्थान लोक सेवा आयोग में तीन दिन तक पड़ताल करने के बाद बुधवार को जयपुर लौट गया।

विज्ञापन

अध्यक्ष सहित सभी से हुई पूछताछ

ras paper leak investigation

इन तीन दिनों में एसओजी ने आयोग अध्यक्ष डॉ. हबीब खां गौरान व सचिव नरेश कुमार ठकराल से जानकारी जुटाने के अलावा कई कार्मिकों से परीक्षा पद्धति, कार्यप्रणाली आदि के बारे में तथ्य जुटाए। कुछ कार्मिकों की भूमिका की बारीकी से जांच की।

एसओजी की मौजूदगी के कारण आयोग परिसर में पिछले दो दिनों से खासी हलचल रही। एसओजी ने आयोग कार्मिकों से अलग-अलग पूछताछ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed