{"_id":"02d66b76-90d0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"raped-woman-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के बहाने ढोंगी बाबा ने लूटी अस्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के बहाने ढोंगी बाबा ने लूटी अस्मत
कामां (भरतपुर)/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक ढोंगी बाबा ने उपचार करने के नाम पर एक नि:संतान महिला की अस्मत लूटी ली, इससे आहत महिला ने कुंए में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। बच्चा न होने के कारण वह परेशान रहती थी। घटना से दो दिन पूर्व हरियाणा के कोलगांव निवासी बाबा मामराज उसके गांव में आया हुआ था।
विज्ञापन
महिला को किसी ने बताया कि बाबा मामराज नि:संतान दंपत्तियों का उपचार करता है। महिला 17 मार्च को अपने पति के साथ बाबा मामराज के पास पहुंची। बाबा ने दवाइयां लिखकर अगले दिन दोबारा बुलाया। महिला 18 मार्च को पति और सास के साथ बाबा के पास पहुंची।
विज्ञापन
बाबा ने पहले तो पति, पत्नी दोनों की नब्ज देखकर उनका उपचार किया। बाद में मां, बेटे को यह कहकर कोठरी से बाहर भेज दिया कि वह महिला का उपचार करेगा। पुलिस का कहना है कि बाबा ने महिला के साथ दुराचार किया और इसकी जानकारी महिला ने कोठरी से बाहर आकर परिजनों को दी।
इसके कुछ देर बाद वह घर पहुंचकर कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सोमवार शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं में से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
बाबा ने पुलिस को बताया कि उसके पत्नी और बच्चे मर चुके हैं और अब वह नि:संतान दंपतियों का उपचार करता है। पोस्टमार्टम होने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।