{"_id":"64d4f2f6d83dba4095078d2b","slug":"rape-victim-in-alwar-died-in-hospital-after-12-days-brother-in-law-tortured-her-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता की 12 दिन बाद मौत, देवर ने की थी दरिंदगी, भाई बोले-केस वापस नहीं लिया तो दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता की 12 दिन बाद मौत, देवर ने की थी दरिंदगी, भाई बोले-केस वापस नहीं लिया तो दिया जहर
Thu, 10 Aug 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 07:53 PM IST
सार
मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बहन कोटॉर्चर करते थे। उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 27 जुलाई उसे जहर दे दिया गया। 12 दिन चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को साैंपा शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता बीते 12 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। 24 जुलाई को महिला के साथ उसके देवर ने खेत में दुष्कर्म किया था। घटना के करीब तीन दिन बाद उसने जहर खा लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीहर पक्ष का कहना है कि देवर के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर बेटी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को एक देवर ने भाभी के साथ खेत पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इधर, ससुराल पक्ष के लोग बहू और बेटे पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बीच 27 जुलाई को महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने केस वापस नहीं लेने पर बहन को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मालाखेड़ा थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। मालाखेड़ा थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या और दुष्कर्म दोनों केस में जांच पड़ताल चल रही है। दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
पीहर पक्ष का आरोप बेटी को करते थे टॉर्चर
मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बहन कोटॉर्चर करते थे। उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 27 जुलाई उसे जहर दे दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि हमने साल 2019 में बहन की शादी धूमधाम से की थी।