फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape of women in jaipur

शादी के नाम पर महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस

Fri, 25 Jul 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 25 Jul 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rape of women in jaipur

जयपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए जहरीला पदार्थ भी खिला दिया और अधमरी हालत में छोड़कर चला गया।

थाना इंस्पेक्टर रमेश माचरा ने बताया कि बंजारों के मोहल्ले हसनपुरा निवासी 35 वर्षीया महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फराह नाम की महिला ने उसकी जान-पहचान आरोपी सलमान उर्फ कीड़ा से करवाई थी।

इसके बाद से ही पीड़िता का देह शोषण शुरू हो गया। पीड़िता ने सलमान के भाई शाहरुख का नाम भी एफआईआर में दर्ज करवाया है।

सीडी बेचकर बदनाम करने की धमकी

Rape of women in jaipur

पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा। वह शादी के लिए जब भी कहती उससे मारपीट करता और अश्लील सीडी बना कर बाजार में बेचकर बदनाम करने की धमकी देता था।

पीड़िता का कहना है कि पिछले दिनों आरोपी ने उससे पीछा छुड़ाने की नीयत से जहर खिला दिया और अधमरी हालत में छोड़कर चला गया।

मामले में आरोपी के भाई शाहरूख पर भी पीड़िता ने आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी पीड़िता के बयान नहीं हुए हैं। पीड़िता पहले शादीशुदा थी और आरोपी के साथ रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed