फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rape in rajasthan

दुष्कर्म किया, बच्ची जन्मी तो फेंका कुंए में

Tue, 11 Mar 2014 03:10 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
rape in rajasthan

राजस्थान के सवाईमाधोपुर इलाके में बलात्कार के एक सनसनीखेज मामले में एक युवक ने पहले एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया, और नौ माह बाद पैदा हुई बच्ची को उसी युवक ने कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिवार में उसका पिता एवं भाई ट्रकों पर ड्राइवर का काम करते हैं, जो ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहते हैं।

जबकि घर में पीडिता के साथ उसकी मां रहती है। मां ने कई बार पेट फूलने के बारे में भी पूछा, लेकिन वह दहशत के चलते पेट में अफरा आने की बात कहती रही। इसके लिए मां उसको चूरन भी देती रही।
विज्ञापन

नवजात को कुएं में फेंका

rape in rajasthan

खबर के अनुसार पीड़िता ने 3 जनवरी शाम को गांव के खेत में ही बच्ची को जन्म दिया था, जो जिंदा थी। इसका आरोपी को पता चला तो उसने नवजात को कुएं में फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक दोबड़ा कलां गां1व में 4 जनवरी को एक व्यक्ति ने कुंए में नवजात का शव पडे होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को निकलवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस बीच मामले में पीड़िता पुलिस के सामने आई और सारी जानकारी दी और बताया कि आरोपी युवक ने करीब नौ माह पूर्व डरा धमकाकर गांव में ही जबरन उससे दुष्कर्म किया। और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed