Rape in Jaipur: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
जयपुर में पड़ोसी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से लगातार दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को नशीला पेय पिलाकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। उसके बाद आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में आरोपी पर केस दर्ज करवाया है।
युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन वह घर में अकेली थी। उसका पड़ोसी उसके घर आया। युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर युवती ने घर भी बदल लिया लेकिन आरोपी उसके बाद भी ब्लैकमेल कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।