फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape in Churu Minor rape victim attempts suicide by consuming poison

Rape in Churu: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, आरोपियों के धमकाने से आहत थी

Sat, 16 Apr 2022 12:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 PM IST
सार

चूरू में एक नाबालिग से दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता के परिजन शिकायत करने गए तो आरोपियों के परिजनों ने धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन
Rape in Churu Minor rape victim attempts suicide by consuming poison
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू में 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गंभीर हालत में बालिका को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पीड़िता को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर महिला थाने में दो नामजद सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद चूरू एसपी और कलेक्टर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और बालिका के इलाज से संबंधित जानकारी ली। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल की रात को वह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी, तभी उसे चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो वार्ड का ही एक आरोपी उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को जबरन सीढ़ियों में घसीट कर छत पर ले जा रहा था। नाबालिग की मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के और उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपित छत से कूद कर भाग गया। इसके बाद सुबह जब पीड़ित बालिका के परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गए तो आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकाकर घर से भगा दिया। जिसके बाद आहत नाबालिग बालिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भाइयों ने पीड़िता से किया दुष्कर्म

परिजनों ने जब बालिका से बात की तो बालिका ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई ने तीन महीने पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उसने किसी को बताने पर छोटे भाइयों को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसी बीच आरोपी के छोटे भाई ने भी धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 


आईसीयू के बाहर महिला कांस्टेबल तैनात

बरहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू वार्ड में महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। वहीं महिला थाना अधिकारी सुमन शेखावत पीड़िता के बयान लेने अस्पताल पहुंची लेकिन पीड़िता की हालत गंभीर होने के चलते पर्चा बयान की कार्रवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed