{"_id":"63958e968106c56eac5670f3","slug":"rape-in-bikaner-two-youths-raped-real-sisters-by-making-obscene-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दो युवकों ने की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दो युवकों ने की दरिंदगी
Sun, 11 Dec 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:08 PM IST
सार
आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर दोनों बहनों को लगातार बुलाकर दुष्कर्म करते। एक दिन पिता की आधी रात को नींद खुली तो छोटी बेटी गायब मिली। बेटी लौटी तो उसने अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले बड़ी बहन का दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर छोटी बहन को जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। फिर युवक अपने दोस्त के साथ दोनों बहनों को ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक ने पहले बड़ी बहन को बहला-फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। फिर उसकी सगी छोटी बहन को भी अपने जाल में फांसा और उससे अपने दोस्त की पहचान करवा दी, जिससे दोस्त ने भी पीड़िता की छोटी बहन से बलात्कार कर उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद दोनों दोस्त जब चाहे उन्हीं वीडियो-फोटो के दम पर दोनों बहनों को जब-तब बुलाते और मौका देख कर उनके साथ बलात्कार करते। इतना ही नहीं, इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मार देने की भी धमकी दे रहे थे। नतीजे में दोनों नाबालिग लड़कियां इतनी डर गईं कि उन्होंने घर पर भी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि दो पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया है। अब दोनों बहनों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाने हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि एक दिसंबर की रात को घर के सभी लोग कहीं गए हुए थे। ढाणी में छोटी बेटी और उसके दादा-दादी और लड़की का पिता मौजूद था। आधी रात को पिता की आंख खुली, तो छोटी बेटी ढाणी में नहीं थी। उसकी तलाश की। काफी देर बाद बेटी ढाणी में आई, तो उससे जब पूछताछ की तो डरते-डरते उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन
छोटी बहन ने खोला राज
बेटी ने बताया कि एक आरोपी उसे बुलाकर दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया है। अश्लील वीडियो के आधार पर दो दोस्त दोनों बहनों से दरिंदगी करते रहे।