{"_id":"15d29251df1489847c4846710801a74f","slug":"rape-case-against-babu-lal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के डर से धार्मिक यात्रा पर गए बाबूलाल नागर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के डर से धार्मिक यात्रा पर गए बाबूलाल नागर
जयपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामले में फंसे राज्य के पूर्व खादी मंत्री बाबूलाल नागर अब धार्मिक यात्रा पर निकल गए हैं।
विज्ञापन
नागर पिछले दो दिन से मेडिकल जांच के डर से घर से गायब चल रहे थे। नागर के पुत्र ने सीआईडी-सीबी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि वे धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं। लौटने पर वह सीआईडी-सीबी(क्राइम ब्रांच) के सामने पेश हो जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए बाबूलाल नागर के बंगले पर सोमवार सुबह गई सीआईडी की टीम को डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद लौटना पड़ा।
जांच अधिकारी वीके गौड़ का कहना है कि नागर को मेडिकल जांच के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाना था, लेकिन नागर घर पर नहीं मिल। सूत्रों के अनुसार पीड़िता के कपड़ों पर मिले सीमन की जांच के लिए नागर का ब्लड सैंपल लेना जरूरी है। सूत्रों के अनुसार नागर अपना ब्लड सैंपल नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश कर चुकी है। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।