फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ransom of Rs 10 lakh demanded by threatening to kill bullion trader In Bharatpur

Bharatpur News: सर्राफा व्यापारी से फोन कर 10 लाख मांगे, जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

Wed, 20 Dec 2023 11:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Dec 2023 11:12 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा व्यापारी के साथ एक पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
ransom of Rs 10 lakh demanded by threatening to kill bullion trader In Bharatpur
सर्राफा व्यापारीयों ने एसपी को दिया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में सर्राफा व्यापारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित सर्राफा व्यवसाई ने कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर बुधवार को सर्राफा व्यापारीयों ने एसपी कार्यालय पहुंच ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा व्यापारी के साथ एक हथियार बंद पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार तिलकधारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति ने अरुण फौजी का नाम लेकर फोन किया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।  उसने कहा कि 2 घंटे में यह रुपए पहुंचा दो नहीं तो कल का सूरज नहीं देख पाओगे। इसके बाद व्यापारी ने कोतवाली थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


इधर, बुधवार को सभी सर्राफा व्यापारी एकत्रित होकर के एसपी कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने सर्राफा व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा व्यापारी के पास एक बंदूक धारी पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed