{"_id":"64cb97afd4c29c0b59084c68","slug":"ramswaroop-meena-became-the-first-person-of-sawaimadhopur-to-take-the-pledge-of-organ-donation-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: अंगदान-जीवनदान महाअभियान; अंगदान संकल्प लेने वाले रामस्वरूप मीणा बने जिले के पहले व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: अंगदान-जीवनदान महाअभियान; अंगदान संकल्प लेने वाले रामस्वरूप मीणा बने जिले के पहले व्यक्ति
Thu, 03 Aug 2023 05:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:34 PM IST
सार
अंगदान-जीवनदान महाअभियान से प्रेरित होकर अंगदान करने वाले रामस्वरूप मीणा जिले के पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने अंगदान की शपथ ली और अभियान के तहत सभी प्रक्रिया पूरी की हैं।
विज्ञापन
अंगदान करने वाले रामस्वरूप मीणा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आज से राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा शुरू किए जा रहा अंगदान जीवनदान महा अभियान सवाई माधोपुर जिले में पहले ही दिन रंग लाया है। 72 साल के रामस्वरूप मीणा ने अंगदान संकल्प लिया है। वह ऐसा करने वाले जिले के पहले व्यक्ति बने।
विज्ञापन
ऑर्गन डोनेशन के इस अभियान के तहत सवाईमाधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला और सीएमएचओ डॉक्टर धर्म सिंह के सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किए गए अंगदान के आह्वान से प्रेरित होकर एक बुजुर्ग व्यक्ति आज सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और सीएमएचओ धर्म सिंह मीणा से मिलकर अंगदान करने की शपथ लेने के साथ ही दस्तावेज़ प्रक्रिया पूरी की। अंगदान, जीवनदान महाअभियान से प्रेरित होकर अंगदान करने वाले रामस्वरूप मीणा जिले के पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने अंगदान की शपथ ली और अभियान के तहत सभी प्रक्रिया पूरी की हैं। रामश्वरूप मीणा मूलतया सवाईमाधोपुर जिले के रहिथा कला के रहने वाले हैं और वर्तमान में जिला मुख्यालय के महावीर नगर में रहते हैं।
विज्ञापन
अंगदान करने वाले जिले के पहले व्यक्ति बने रामस्वरूप मीणा
रामस्वरूप मीणा राजकीय महाविद्यालय से लेबोरेट्री से रिटायर हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। रामश्वरूप मीणा 72 वर्ष के हो चुके हैं। मीणा ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रहे जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के आह्वान पर उन्होंने अंगदान करने का निर्णय लिया है। इस बारे में उन्होंने अभीबतक अपने घर वालों और अन्य परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके घरवाले उनकी इस अंगदान की इच्छा से पूरी तरह सहमत होंगे। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पढ़ा-लिखा परिवार है और अंगदान के महत्व को भली भांति समझता है।
विज्ञापन
लोगों से अंगदान संकल्प लेने का आह्वान
रामस्वरूप मीणा ने कहा कि उनकी मौत के बाद अगर उनके अंग किसी के काम आ सकते हैं, तो इससे अच्छा और क्या दान पुण्य हो सकता है। उनके अंगों से अगर किसी को नई जिंदगी मिलती है, तो ये उनके ओर उनके परिवार के लिए किसी महादान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ना चाहिए और अंगदान करना चाहिए। जिला कलेक्टर और सीएमएचओ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा अंगदान संकल्प लेने का आह्वान किया है।