फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ram Mandir Pran Pratistha Dholpur Machkund illuminated with 21 thousand lamps

Dholpur: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर तीर्थराज मचकुंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 21 हजार दीपों का किया दीपदान

Mon, 22 Jan 2024 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीर्थराज मचकुंड पर श्रद्धालुओं ने 21000 दीपों का दीपदान किया। सरोवर के चारों तरफ दीपक लगाकर लोगों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratistha Dholpur Machkund illuminated with 21 thousand lamps
सरोवर पर 21 हजार दीपों का दान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धौलपुर जिला राममय हो गया। जिले भर में धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान किए गए। वहीं, ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड पर भी भव्य आयोजन किया गया। यहां देर शाम श्रद्धालुओं ने 21000 दीपों का दीपदान किया। मचकुंड सरोवर के चारों तरफ दीपक लगाकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए हैं। दीपदान के बाद महाआरती की गई और फिर प्रसादी का वितरण किया गया।

विज्ञापन


 
दरअसल, सोमवार 22 जनवरी का दिन देश के इतिहास में दर्ज हो गया। 500 साल बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, रामलाल के रूप में अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। सनातन प्रेमियों ने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में धार्मिक आयोजन कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। राम दरबार का स्वरुप बनाकर कलश यात्रा निकल गई। जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed