फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rakbar mob lynching: Police arrested the fourth accused from jaipur

रकबर भीड़ हिंसा मामले के चौथे आरोपी को पुलिस ने जयुपर से किया गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Rakbar mob lynching: Police arrested the fourth accused from jaipur
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

अलवर के रकबर भीड़ हिंसा मामले में चौथे आरोपी विजय कुमार को पुलिस ने गुरुवार को यहां जयपुर की मूर्तिकार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अलवर ले जाया जा रहा है। इस मामले का पांचवां आरोपी नवल किशोर अब भी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों धर्मेंद्र यादव, परमजीत सिंह और नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। 
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में अलवर के रामगढ़ इलाके में गौवंश तस्करी के संदेह में रकबर उर्फ अकबर को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा था। 20 जुलाई की रात खान और उसके दोस्त असलम ने कथित तौर पर लाडपुरा गाँव से गायों को खरीदा था और उन्हें अलवर जिले में लालवंडी के पास एक जंगली इलाके से होते हुए हरियाणा ले जा रहे थे, जब आरोपियों ने उन पर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम तो भागने में सफल रहा लेकिन रकबर की बुरी तरह से पिटाई की गई जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed