फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha Election: Gehlot left Udaipur for Jaipur, claimed spport of 126 MLAs for June 10 polls

Rajya Sabha Election: जयपुर रवाना हुए गहलोत, बोले- 126 विधायक हमारे साथ, सुभाष चंद्रा के पास मेजोरिटी नहीं 

Wed, 08 Jun 2022 06:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Jun 2022 06:01 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि राज्यसभा चुनावों में पार्टी के तीनों प्रत्याशी आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: Gehlot left Udaipur for Jaipur, claimed spport of 126 MLAs for June 10 polls
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि 10 जून को राज्यसभा चुनावों में पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा ने सुभाष चंद्रा को स्पॉन्सर किया है, पर उनके पास मेजोरिटी नहीं है। वे जान-बूझकर राजस्थान से चुनावों में उतरे हैं। हमारे पास 126 विधायक हैं और हमारे तीनों प्रत्याशी जीत रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को होटल ताज अरावली से बाहर निकलते समय गहलोत ने मीडिया के कुछ सवालों के जवाब दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही है। वह फेल हो चुकी है। इसी वजह से ईडी और चुनाव आयोग को शिकायतें की जा रही हैं। हमें सभी कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपाई लोकतंत्र को तोड़ रहे हैं 
गहलोत ने कहा कि भाजपाई लोकतंत्र को तोड़ रहे हैं। लोकतंत्र को तोड़ना देश के लिए खतरे की घंटी है। भाजपा के लोग हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर आखिर कब तक राजनीति करते रहेंगे? पूरे मुल्क के लिए यह चिंताजनक है। महंगाई जैसे मुद्दों को डायवर्ट किया जा रहा है। हकीकत यह है कि देश में लगातार आपसी तनाव बढ़ रहा है। शांति-सद्भाव कहां रह गया है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर रवाना हुए गहलोत
राज्यसभा चुनाव को लेकर बीते छह दिन से उदयपुर में गहमागहमी चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जयपुर के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस के विधायकों के साथ-साथ उन्होंने सभी निर्दलीय विधायकों से भी मुलाकात की थी। गुरुवार शाम को सभी विधायकों को जयपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। 


76 साल में जो किया, उसे इन्होंने बर्बाद कर दिया
गहलोत ने कहा कि 76 साल के इतिहास में हमारे नेताओं ने जो मान-सम्मान कमाया, उसे इन लोगों ने तहस-नहस कर दिया। गहलोत का इशारा नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल प्रकरण पर था। उन्होंने कहा वैश्विक दबाव के चलते अस्थायी तौर पर जरूर कार्रवाई हुई है। यह महज ध्यान भटका रहे हैं। सब दिखावा है। देश का माहौल खराब हो रहा है और इसकी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी उसकी है जो सत्ता में बैठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed