Rajya Sabha Election 2022: तीन बसों में कांग्रेस विधायक डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना, विशेष विमान से जाएंगे जयपुर
जयपुर पहुंचने के बाद सभी विधायकों को लीला होटल ले जाएगा। रात में विधायकों का वोटिंग के लिए एक बार फिर से मॉक पोल कराया जाएगा।
विस्तार
राज्यसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उदयपुर के होटल ताज अरावली से तीन बसों के माध्यम विधायक डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 115 विधायकों को विशेष विमान से उदयपुर से जयपुर ले जाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सभी विधायकों को लेकर विशेष विमान जयपुर के लिए 4:20 पर रवाना होगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत भी विशेष विमान से ही विधायकों के साथ जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर के होटल लीला में विधायकों को रखा जाएगा। जहां पर रात को डिनर के समय वोटिंग के लिए मॉक पोल किया जाएगा। जयपुर में महेश जोशी को लीला होटल की जिम्मेदारी मिली है। जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए विधायक तीन बसों से ही विधानसभा पहुंचेगे। तीन उम्मीदवारों के लिए तीन बस निर्धारित की गई है और उसी के अनुसार विधानसभा रवाना किया जाएगा।