फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsthan News: Murder in Anta over land dispute, attack with axe, death on the spot

Rajsthan News: जमीनी विवाद को लेकर अंता में हुई हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, मौके पर हुई मौत

Sun, 10 Dec 2023 11:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

Rajsthan: बारां जिले के अंता में एक व्यक्ति ने अपने ही साढू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। जमीनी विवाद को लेकर की गई इस हत्या के मामले को लेकर अंता पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Rajsthan News: Murder in Anta over land dispute, attack with axe, death on the spot
अंता पुलिस थाना - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले में अंता के समीप अमलसरा व ताखा गाँव के बीच जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो साढूओं के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी धनराज ने मृतक रामकिशन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही रामकिशन की मौत हो गई।


सूचना मिलते ही अंता पुलिस मौके पर पहुँची और घटना का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अंता अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामले की जाँच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed