फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsthan News: Cyber fraud worth lakhs of rupees happened with an army soldier posted in Arunachal

Rajsthan News: अरुणाचल में तैनात सेना के जवान से की साइबर ठगी, भरोसे का जाल बिछाकर खाते में डलवाए लाखों रुपये

Mon, 11 Dec 2023 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

Rajasthan: दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड में रहने वाले सेना के एक जवान के साथ 26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दौसा साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Rajsthan News: Cyber fraud worth lakhs of rupees happened with an army soldier posted in Arunachal
साइबर पुलिस थाना, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के दौसा जिले के एक उपखंड से आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने अरुणाचल प्रदेश में तैनात जवान संजय सिंह को राशि दोगुनी करने का लालच देकर करीब 26 लाख रुपयों की ठगी की है।

विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना अधिकारी सोहनलाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शातिर बदमाशों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये की राशि उसके खाते में जमा कर दी। इससे पीड़ित का लालच बढ़ गया और उनकी बातों में आकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करता रहा।
विज्ञापन


करीब 20 बार बदमाशों के बताए खाते में पैसे डालने के बावजूद जब पैसे नहीं आए तो पीड़ित ने साइबर पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। ज्ञात रहे कि पीड़ित सेना का जवान है और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा के साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि किसी भी तरह के झांसे में न आएं और अपने मोबाइल का ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed