{"_id":"65a35576aac381650e0d440c","slug":"rajsthan-news-attempt-to-rape-a-five-year-old-girl-by-luring-her-with-kurkure-accused-arrested-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsthan News: कुरकुरे का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsthan News: कुरकुरे का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Jan 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 09:01 AM IST
सार
Pratapgarh: कुरकुरे का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता ने इस संबंध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पारसोला पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पांच साल की बच्ची को सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पारसोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी कैलाश मीणा पुत्र लक्ष्मण (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बच्ची के पिता ने रिपोर्ट की कि उसकी 5 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी कैलाश ने बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर पास के सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर थाना पारसोला में आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।