{"_id":"7992ef3658a796de1554ef6443398d93","slug":"rajsthan-kota-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क ने बनाया कातिल, दुल्हन का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क ने बनाया कातिल, दुल्हन का कत्ल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 02 May 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क की एक दास्तान, लव का एक चैप्टर, मोहब्बत की एक कहानी क्या कभी इतनी डरावनी भी हो सकती है कि हर पन्ने से टपकता हो खून। राजस्थान के कोटा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया क्योंकि उसने किसी और से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
गुरूवार की दोपहर नेहा की शादी दीपक से हुई थी। शादी के करीब चार घंटे के बाद ही बारात दुल्हन को लेकर घर पहुंची और गृहप्रवेश से पहले दूल्हा-दुल्हन को पड़ोस के घर ठहराया गया।
विज्ञापन
दुल्हन को अकेला पाकर भारत सिंह नाम का युवक भी वहां पहुंच गया और दुल्हन के सीने में भोंक दिया खंजर। उसने एक के बाद एक कई वार उस पर किए। दूल्हा वहां पहुंचा तो उसे भी भारत ने गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से दो वार किए और वहां से भागने लगा। लड़के के पिता भंवरलाल ने रिश्तेदारों के साथ मिल कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
तुरंत दुल्हन को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारत को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में पसरा है सन्नाटा और चल रहा है मौत का मातम।
नेहा एक मोबाइल कंपनी में काम करती थी जहां भारत भी उसी के साथ काम करता था। वो शादीशुदा था लेकिन फिर भी नेहा से उसे इश्क हो गया था।
भारत के ठीक होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां होगा उसके गुनाहों का फैसला लेकिन उसके इस कातिल इश्क ने दो परिवारों को तोड़ कर रख दिया है।