{"_id":"60b3130df52b98463e6b0aca","slug":"rajsthan-doctor-couple-killed-for-revenge-in-bharatpur-incident-caught-on-camera-accused-identified-minister-subhash-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े बोल: दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े बोल: दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा
Sun, 30 May 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 30 May 2021 09:52 AM IST
सार
भरतपुर दौरे पर आए राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने शनिवार को अजीब बयान देते हुए कहा कि हर गलती सजा मांगती है।
विज्ञापन
राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में दो बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं दंपती की हत्या पर राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने शनिवार एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दंपती ने जो किया, उनको उसी की सजा मिली। हर गलती सजा मांगती है।
विज्ञापन
सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को हुई डॉक्टर दंपती के हत्या पर कहा कि हर गलती सजा मांगती है। उन्होंने जो गलती की, उसी की सजा मिली। सुभाष गर्ग ने कहा कि अगर आरोपी पहले से ही डॉक्टर दंपती को ब्लैकमेल कर रहा था, तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी? डॉक्टर के परिजनों ने ही उन्हें पुलिस में शिकायत करने से रोका था। अगर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी होती को यह घटना नहीं होती। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाता। उन्होंने कहा कि भरतपुर के साथ सभी जगह अपराध हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब डॉक्टर दंपती कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मृतक चिकित्सक दंपती की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉक्टर दंपती के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला है। डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।