फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News ›   Villagers beat up three youths considering them suspicious

Rajsamand News: संदिग्ध समझकर ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीटा, पुलिस ने बचाया; जानें पूरा मामला

Sat, 15 Feb 2025 09:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Feb 2025 09:36 PM IST
सार

अब पीड़ित युवक आदिवासी भील समाज के पदाधिकारियों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

विज्ञापन
Villagers beat up three youths considering them suspicious
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के चिकलवास के पास खांड्या बस्ती में ग्रामीणों ने तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में पकड़कर पीट दिया। युवकों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और सहायता की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने बिना जांच-पड़ताल किए उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

डीजल खत्म होने पर रुके, फिर बने भीड़ का शिकार
यह घटना 12 फरवरी की रात की है, जब शिशोदा निवासी लालूराम गमेती और केशुलाल गमेती अपनी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में डीजल खत्म होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी खांड्या बस्ती के पास खड़ी कर दी और सहायता के लिए इंतजार करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे उन्हें चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों ने बार-बार सफाई देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया
भीड़ ने युवकों को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी हालत गंभीर हो गई। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवकों को भीड़ से बचाया। हालांकि, बाद में पुलिस ने इन तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय की गुहार
अब पीड़ित युवक आदिवासी भील समाज के पदाधिकारियों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। युवकों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed