{"_id":"6ab50e1870e0a13d5308ed0f","slug":"rajsamand-road-accident-tractor-trolley-overturns-4-killed-and-11-injured-rajasthan-road-accident-news-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 11 गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 11 गंभीर घायल
Thu, 24 Sep 2026 05:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:18 PM IST
सार
रेलमगरा के मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं और श्रमिकों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
रेलमगरा में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं और श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। रेलमगरा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक तीखे मोड़ के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लहराते हुए सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे के दौरान कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद आसपास के खेतों और गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अलवर: थाने के सामने पत्थर से पीट-पीटकर युवक की हत्या, धरने पर बैठे परिजन, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
4 लोगों की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को राजसमंद जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की विशेष टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्साकर्मियों को घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कितने लोग सवार थे और दुर्घटना के समय वाहन की स्थिति क्या थी।