फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Thousands Gather at Shrinathji Temple for Special Makhan Chori Leela During Adhik Maas

Rajsamand News: अधिक मास में श्रीनाथजी मंदिर में माखन चोरी लीला मनोरथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु

Thu, 21 May 2026 10:21 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 10:21 PM IST
सार

श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास के दौरान गुरुवार को माखन चोरी लीला मनोरथ का भव्य आयोजन हुआ। प्रभु के आलौकिक शृंगार और ब्रजमंडल जैसी सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Rajsamand News: Thousands Gather at Shrinathji Temple for Special Makhan Chori Leela During Adhik Maas
अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

विस्तार

जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास के विशेष अवसर पर गुरुवार को राजभोग दर्शन के दौरान आलौकिक माखन चोरी लीला मनोरथ का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीनाथजी और लाडले लाल प्रभु के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर देश-विदेश से पहुंचे हजारों वैष्णव भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


तिलकायत महाराज की आज्ञा और विशाल बावा की प्रेरणा से आयोजित इस मनोरथ में ब्रज की बाल लीलाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। राजभोग दर्शन में प्रभु श्रीनाथजी और श्री नवनीतप्रियाजी के समक्ष माखन चोरी लीला की विशेष झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को वृंदावन की स्मृतियों से जोड़ दिया।
विज्ञापन


संध्या आरती दर्शन में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि स्वरूप श्री मदनमोहन लाल एवं श्री लाडले लाल प्रभु रंगमहल मनोरथ में विराजित हुए। रंगमहल की भव्य सजावट, दिव्य शृंगार और आकर्षक पिछवाई श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: तांत्रिक के इशारे पर चल रही थी चोरी की जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जांच अधिकारी बदला


ऊष्णकाल को ध्यान में रखते हुए प्रभु को झीनी मलमल की धोती, मोतियों के हल्के आभूषण तथा चांदी की वेणु-वेत्र धारण कराए गए। वहीं माखन चोरी लीला दर्शाती विशेष चित्रकारी वाली पिछवाई ने गर्भगृह को ब्रजमंडल जैसा स्वरूप प्रदान किया।

विभिन्न झांकियों के दौरान कीर्तनकारों ने मधुर पदों का गायन कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, शीतल जल, छांव और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
 

अधिक मास का श्रीनाथजी में रचाई माखन चोरी लीला मनोरथन में उमड़े श्रद्धालु। फोटो अमर उजाला

अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

 

अधिक मास का श्रीनाथजी में रचाई माखन चोरी लीला मनोरथन में उमड़े श्रद्धालु। फोटो अमर उजाला

अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed