फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   huge Hindu conference was organised in Rajsamand grand Kalash and procession was taken out in city

Rajsamand: राजसमंद में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, शहर में निकाली गई भव्य कलश व शोभायात्रा

Tue, 27 Jan 2026 09:04 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 09:04 PM IST
सार

Rajsamand: राजसमंद के प्रताप बस्ती क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत शहर में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
huge Hindu conference was organised in Rajsamand grand Kalash and procession was taken out in city
विराट हिंदू सम्मेलन के पहले शहर में निकली विशाल कलश यात्रा - फोटो - अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रताप बस्ती क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत शहर में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ सनवाड़ क्षेत्र से हुआ, जो फव्वारा चौक, कबूतरखाना, शीतला माता मंदिर, दाणी चबूतरा होते हुए महात्मा गांधी स्कूल, राजनगर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


महिलाओं ने भी शोभायात्रा में लिया हिस्सा 
कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं शोभायात्रा में सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओएमआर शीट घोटाले को लेकर सड़कों पर उतरे युवा, सांसद और विधायक का मिला साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को इन लोगों ने किया संबोधित
विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैलाश चंद्र शर्मा एवं चेतन दास आश्रम से पधारे महंत बिहारी दास ने संबोधित किया। साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरिराज लड्ढा एवं मंजू बड़ोला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed