{"_id":"67b1e0b4d1818a12b301a3fb","slug":"rajsamand-uncontrolled-trailer-causes-collision-three-vehicles-overturned-driver-dies-on-spot-two-injured-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से तीन वाहन पलटे, ट्रेलर चालक की मौके पर हुई मौत, अन्य दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से तीन वाहन पलटे, ट्रेलर चालक की मौके पर हुई मौत, अन्य दो की हालत गंभीर
Sun, 16 Feb 2025 06:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:27 PM IST
सार
आज दोपहर एक बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से एक पिकअप और ट्रक उसकी चपेट में आकर पलट गए। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में देसूरी नाल में रविवार दोपहर बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से एक पिकअप व ट्रेलर खाई में उलट गए, जबकि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि गढ़बोर से पाली की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया, जिसमें पाउडर के कट्टे भरे हुए थे। ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी, जिससे सामने से आ रही पिकअप भी चपेट में आ गई। दुर्घटना में पिकअप पलट गई, जबकि ट्रेलर भी खाई में पलट गया। आगे जाकर ट्रक भी सड़क पर ही पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिकअप व ट्रक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक सब्जी लेकर पाली जिले के बाली गया था, जहां सब्जियां खाली करके वापस लौट रहा था। दुर्घटना के बाद चारभुजा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल गढ़बोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेलर चालक का शव चारभुजा अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
एएसआई कालूराम ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया गंगानगर निवासी राजू चौधरी के रूप में उसकी पहचान हुई है। इसके अलावा आमेट के पास सेलागुड़ा निवासी पिकअप चालक गौतम रेबारी (38) पुत्र अर्जुनलाल रेबारी और ट्रक चालक तारपुरा, दादीया, जिला सीकर निवासी विक्रमसिंह पुत्र रामेश्वरसिंह घायल हो गए। दोनों चालकों को चारभुजा अस्पताल में उपचार जारी है।