{"_id":"68a93a9d4a871732760996ad","slug":"rajasthan-news-fatal-crash-on-national-highway-8-roadways-bus-and-mini-truck-collision-kills-both-drivers-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नेशनल हाईवे-8 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नेशनल हाईवे-8 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत
Sat, 23 Aug 2025 09:21 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:21 AM IST
सार
बीती रात जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मिनी ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रोडवेज बस और मिनी ट्रक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजसमंद जिले में नेशनल हाईवे-8 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चारभुजा थाना क्षेत्र के गोमती चौराहे पर बीती रात एक रोडवेज बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सड़क निर्माण कार्य और हल्की बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही गोमती चौकी पुलिस और टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय राहगीरों और पास के होटल स्टाफ ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2025: राजस्थान में पंचायत व निकाय चुनाव पर संशय: OBC आरक्षण और परिसीमन अब भी अधर में
विज्ञापन
सभी घायलों को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।