फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested the main accused in Sher Singh murder case

Rajsamand News: शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, माउंट आबू में घेराबंदी करके पकड़ा

Tue, 01 Jul 2025 08:57 AM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 08:57 AM IST
सार

पुलिस टीमों ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 26 जून को हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों शौकीन कुमार भील व दुर्गा प्रसाद मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी रामसिंह अब तक फरार था।

विज्ञापन
Police arrested the main accused in Sher Singh murder case
शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में 24 जून को प्रतापपुरा पुलिया पर आमेट उपखंड के खाखरमाला निवासी शेरसिंह (35) पुत्र जोधसिंह की हत्या कर दी गई थी। कांकरोली थाना इंचार्ज हंसराम ने बताया कि शेरसिंह बाइक से कपड़े लेकर बाड़मेर जा रहा था, तभी इको स्पोर्ट्स कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका पीछा कर प्रतापपुरा पुलिया के पास बाइक को टक्कर मारी और शेरसिंह को नीचे गिराकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार से नाथद्वारा होते हुए मावली व चित्तौड़गढ़ की ओर फरार हो गए थे। मृतक के रिश्तेदार खेमसिंह (60) पुत्र चतरसिंह ने इस संबंध में कांकरोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी मनीष त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र पारीक व थाना इंचार्ज हंसराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी पारीक व डीवाईएसपी विवेक सिंह के निर्देशन में कांकरोली पुलिस की विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पेपर लीक मामले में सरकार नहीं ले पाई फैसला, डेडलाइन पूरी; आज हाइकोर्ट में अहम सुनवाई    

पुलिस टीमों ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 26 जून को हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों शौकीन कुमार भील व दुर्गा प्रसाद मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी रामसिंह अब तक फरार था। पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी का पता लगाते हुए पुलिस थाना आबू पर्वत, जिला सिरोही की मदद से रामसिंह (32) पुत्र हरिसिंह निवासी गोदेला, थाना घासा, जिला उदयपुर को माउंट आबू से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रामसिंह माउंट आबू में करीब दो घंटे तक इधर-उधर घूमता रहा और जैसे ही वह टैक्सी से लौटने वाला था, आबू पर्वत पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस रामसिंह से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed