{"_id":"6974dc7081c5169ed6003343","slug":"justice-chandraprakash-shrimali-inspected-the-district-court-premises-and-administered-oath-to-the-bar-association-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-3878005-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: न्यायाधिपति ने जिला कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण, बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: न्यायाधिपति ने जिला कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण, बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ
Sat, 24 Jan 2026 11:01 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:01 PM IST
सार
Rajasmand News: न्यायाधिपति चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने शनिवार को राजसमंद जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
न्यायाधिपति चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ । फोटो - अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के संरक्षक न्यायाधिपति चंद्रप्रकाश श्रीमाली बुधवार को राजसमंद पहुंचे। न्यायाधिपति के सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्का शर्मा, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस परिसर में राजस्थान पुलिस ने न्यायाधिपति श्रीमाली को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण
न्यायाधिपति श्रीमाली ने इसके बाद जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्का शर्मा ने उन्हें न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जस्टिस श्रीमाली ने कोर्ट के कर्मचारियों से भी सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायालयों, अभिलेख कक्ष, स्थापना शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और न्यायिक कार्यों की प्रगति तथा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन और आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर, लोगों से कही ये बात
विज्ञापन
बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ
न्यायाधिपति चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने जिला बार एसोसिएशन राजसमंद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। न्यायाधिपति श्रीमाली ने वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष जयदेव कच्छावा, उपाध्यक्ष अक्षय पालीवाल, सचिव नरोत्तम पालीवाल, सह-सचिव खुशवंत सिंह झाला, कोषाध्यक्ष प्रवीण मंडोवरा और पुस्तकालय सचिव गिरधर सेन को शपथ दिलाई।