फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Diya Kumari Inaugurates Development Works Worth 20 Crore in Nathdwara and Railmagra

Rajsamand News: नाथद्वारा-रेलमगरा में 20 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, दीया कुमारी ने दी बड़ी सौगात

Wed, 06 May 2026 01:16 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 01:16 PM IST
सार

जिले के नाथद्वारा और रेलमगरा क्षेत्र को मंगलवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने यहां एक कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
Rajsamand News: Diya Kumari Inaugurates Development Works Worth 20 Crore in Nathdwara and Railmagra
रेलमगरा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोकार्पण व शिलान्यास किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम खमनोर पंचायत समिति के गांवगुड़ा और रेलमगरा क्षेत्र में आयोजित हुए। इस दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, सड़क, धार्मिक और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: विपक्ष के आरोपों पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- जनादेश पर सवाल उठाना लोकतंत्र का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवगुड़ा में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बने विद्यालय भवन, 6.78 करोड़ की सड़क, 30 लाख रुपये की सड़क तथा 20 लाख रुपये की पुलिया का लोकार्पण किया गया। वहीं रेलमगरा क्षेत्र में 7.73 करोड़ रुपये की सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना, 25 लाख रुपये की सड़क, 1 करोड़ रुपये के मंदिर विकास कार्य और 1 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया गया।

इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में कुल 22.05 किलोमीटर सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। इससे आवागमन बेहतर होने के साथ शिक्षा, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed