{"_id":"649945390b0317ed7d0f1f65","slug":"rajsamand-50-devotees-returning-from-surajkund-got-trapped-in-strong-current-of-water-local-people-pulled-out-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: सूरजकुंड से लौट रहे 50 से ज्यादा श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंसे, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: सूरजकुंड से लौट रहे 50 से ज्यादा श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंसे, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
Mon, 26 Jun 2023 01:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:30 PM IST
सार
इस घटना के बाद कुंभलगढ़ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पार्किग से आगे जाने पर रोक लगा दी है। कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कुंभलगढ़ जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के सूरजकुंड धाम पर रविवार को 50 से ज्यादा श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फस गए। जानकारी लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रस्से की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को उदयपुर और राजसमंद के कुछ लोग कुंभलगढ के घने जंगल में स्थित प्राकृतिक सूरजकुंड धाम पर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण पानी का बहाव तेज शुरू होने से रास्ता बंद हो गया और करीब 50 श्रद्धालु वहीं फंस गए। जानकारी लगने पर स्थानीय लोग भवानी सिंह झाला, ओंकार सिंह झाला, पीपला के सरपंच भगवत सिंह झाला, परसराम शर्मा सहित अन्य लोग रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पेड़ से रस्सी बांधकर उसके सहारे से एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को सुरिक्षत बाहर निकाला गया।
इस घटना के बाद कुंभलगढ़ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पार्किग से आगे जाने पर रोक लगा दी है। कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं।