फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajiv Gandhi Rural Olympics Winner and runner up will get 7 lakh 20 thousand prize

Rajasthan: राजीव गांधी ग्रामीण ऑलंपिक के लिए 7.20 लाख के नगद पुरस्कार की घोषणा

Wed, 12 Oct 2022 07:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

एटलांचर स्पोर्ट्स ने 7 लाख 20 हजार रुपये के पुरस्कार का चेक क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्षा कृष्णा पूनिया को सौंपा। इस दौरान पूनिया ने कहा कि कोई भी कॉरपोरेटर खेलों के लिए पैसे नहीं देता है। आज छोटी ही सही पर एक नई शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Rural Olympics Winner and runner up will get 7 lakh 20 thousand prize
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र के लिए भी खेलों का एलान किया है। जिसका आधिकारिक शुभारंभ  मुख्यमंत्री गहलोत ही करेंगे। बुधवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्षा कृष्णा पूनिया ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ऑलंपिक खेलों के लिए एटलांचर स्पोर्ट्स ने अपना सहयोग देने की बात की है। अब ग्रामीण ऑलंपिक में विजेता और उप विजेता को पुरस्कार स्वरूप धन राशि भी दी जाएगी। 

विज्ञापन


इस दौरान एटलांचर स्पोर्ट्स ने 7 लाख 20 हजार रुपये के पुरस्कार का चेक क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्षा कृष्णा पूनिया को सौंपा। पूनिया ने कहा कि वह निरंतर ही इस प्रयास में हैं कि प्रदेश में खिलाड़ी और बच्चे खेल के मैदान तक पहुंचे। इससे उनके जीवन में तंदुरूस्ती के साथ एक खेल भावना का भी विस्तार हो और बेहतर समाज का निर्माण करे।  
विज्ञापन


कृष्णा पूनिया ने कहा कि कोई भी कॉरपोरेटर खेलों के लिए पैसे नहीं देता है। जिसके कारण खेलों में हम पीछे हैं, आज छोटी ही सही पर एक नई शुरुआत हुई है। जिसके चलते और भी लोग प्रोत्साहित होकर मदद करने के लिए आगे आ सकते है। पूनिया ने माना कि खेलों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है, लेकिन अगर ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो नई पीढ़ी को विकसित किया जा सकता है। बता दें कि कृष्णा पूनिया खुद भी एक खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए मेडल भी जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed