फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajiv Gandhi Rural Olympics start from 29 August in Rajasthan CM Ashok Gehlot

RGRO Games: राजस्थान में 29 से शुरू होगा ग्रामीण ओलंपिक, दो लाख टीमें बनाई गईं, सीएम गहलोत बोले...

Mon, 22 Aug 2022 11:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Aug 2022 11:08 PM IST
सार

गहलोत ने कहा, ग्रामीण ओलंपिक सभी आयुवर्ग के लिए है। इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और दो लाख टीमें बनाई गई हैं। यदि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Rural Olympics start from 29 August in Rajasthan CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक खेल के शुभंकर शेरू का अनावरण कर थीम सॉन्ग जारी किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के शुभंकर ‘शेरू’का अनावरण कर थीम सॉन्ग जारी किया। इस दौरान गहलोत ने कहा  कि 29 अगस्त से राज्य में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 40 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, प्रोत्साहित करना और आमजन में खेल भावना को बढ़ावा देना राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं के साथ बुर्जुगों औरे महिलाओं ने भी बड़े स्तर पर खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। राजस्थान में खेलों के प्रति जो माहौल बन रहा है वह अविश्वसनीय है। 
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, ग्रामीण ओलंपिक सभी आयुवर्ग के लिए है। इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और दो लाख टीमें बनाई गई हैं। यदि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार ने खेलों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में एक नई खेल संस्कृति का निर्माण हो रहा है।  
विज्ञापन


29 अगस्त से शुरू होगा ग्रामीण ओलंपिक  
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से एक सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर, जिला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर और राज्य स्तर पर 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होगा। यह आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग) एवं हॉकी (बालक/बालिका वर्ग) सहित 6 खेल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि बढ़ाई
सीएम गहलोत ने कहा, राज्य सरकार ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख से 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से एक करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख व 10 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर क्रमशः 1 करोड़, 60 लाख और 30 लाख रुपये किया गया है। गहलोत ने कहा कि सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत सरकारी नौकरी दी गई है। प्रशिक्षकों के लिए भी पेंशन स्कीम लागू की गई है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है और उन्हें डीएसपी स्तर तक की नौकरियां दी जा रही हैं। इससे खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। 


नाम को लेकर राजनीतिक विवाद  
इधर, ग्रामीण ओलंपिक का नाम कांग्रेस नेता राजीव गांधी के नाम पर रखने को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खेलों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। गहलोत ने कहा कि खेलों को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। हम खेल भावना के साथ खेलों का आयोजन करना चाहते हैं। यह राजनीति का विषय नहीं हैं। बता दें कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के नाम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed