फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthani Yuva Samiti will not stop till Rajasthani gets official language status

Rajasthan: हिमांशु शर्मा बोले- राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा मिलने तक नहीं रुकेगी राजस्थानी युवा समिति

Sat, 18 Mar 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Mar 2023 09:53 PM IST
सार

राजस्थानी युवा समिति के संस्थापक हिमांशु किरण शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा नहीं दे देती, तब तक समिति रुकेगी नहीं।

विज्ञापन
Rajasthani Yuva Samiti will not stop till Rajasthani gets official language status
समित का किया गया गठन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थानी युवा समिति की राजस्थानी को राजभाषा बनाने की लड़ाई एक पायदान ऊपर चढ़ गई है। राजस्थानी भाषा को राजस्थान की द्वितीय राजभाषा घोषित करने के संबंध में एक समिति के गठन का अनुमोदन किया गया है। यह समिति छत्तीसगढ़ और झारखंड के मॉडल का अध्ययन कर वहां की तर्ज पर राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

विज्ञापन


राजस्थानी युवा समिति के राष्ट्रीय सलाहकार राजवीर सिंह चलकोई ने इसका श्रेय अपने एक लाख से अधिक युवा सदस्यों और करोड़ों राजस्थानियों को दिया है। जागरुकता और जनचेतना की इस कड़ी में चलकोई 23 और 24 मार्च को उदयपुर में होने वाले  भाषा का मेला कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा पर सेशन लेंगे।
विज्ञापन


समिति के संस्थापक हिमांशु किरण शर्मा ने बताया कि वर्तमान विधानसभा सत्र में ही ये काम हो सके, इसलिए पूरी टीम 25 दिन जयपुर में डेरे डालकर बैठी रही, पर जब मुख्यमंत्री वादा करके भी मिलने का टाइम नहीं दे रहे थे, तब इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए समिति ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा नहीं दे देती, तब तक समिति रुकेगी नहीं। हिमांशु राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम में राजस्थानी के लिए बात करेंगे।  


समिति अध्यक्ष अरुण राजपुरोहित ने बताया कि ये ऐतिहासिक वर्ष है। राजस्थानी भाषा के लिए पहले समिति राजभाषा बनाने के लिए लड़ेगी। सचिव अरविंद जोशी ने बताया कि समिति लगातार केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी संपर्क में है और 8वीं अनुसूची में जोड़ने के लिए भी माहौल तैयार कर रही है। सह सचिव अविनाश पुरोहित ने बताया कि युवा मिलकर इस बार राजस्थानी को मान्यता दिलवाने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed