{"_id":"63ad32da5f8a520703500c84","slug":"rajasthan-youtuber-amit-sharma-snake-bit-crazy-xyz-alwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: यूट्यूबर अमित शर्मा को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दो चैनल से कमाते हैं करोड़ों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: यूट्यूबर अमित शर्मा को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दो चैनल से कमाते हैं करोड़ों
Thu, 29 Dec 2022 11:56 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:56 AM IST
सार
अमित शर्मा अलवर के बानसूर के रहने वाले हैं। उनका Crazy xyz नाम से यूट्यूबर चैनल है। उनके 25 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अमित ने आईआईटी रुरकी से इंजीनियरिग की पढ़ाई की है। 2017 से अमित अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं।
विज्ञापन
यूट्यूबर अमित शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जाने माने यूट्यूबर अमित शर्मा को सांप ने डस लिया है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित शर्मा को सांप के डसने की जानकारी उनके दोस्तों में चैनल पर वीडियो अपलोड कर के दी है।
विज्ञापन
अमित के दोस्तों ने 3:48 मिनट का वीडियो चैनल पर अपलोड किया है। जिसमें वे बता रहे हैं कि अमित को सांप ने डस लिया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है। उन्होंने कहा कि अमित जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, आप सब लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें।
विज्ञापन
बतादें कि अमित शर्मा अलवर के बानसूर के रहने वाले हैं। उनका Crazy xyz नाम से यूट्यूबर चैनल है। उनके 25 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अमित ने आईआईटी रुरकी से इंजीनियरिग की पढ़ाई की है। 2017 से अमित अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं।
विज्ञापन
अमित अपने दोस्तों के साथ मिलकर ज्यादातर साइंस एक्सपेरिमेंट के वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा अमित शर्मा अनबोक्सिंग और प्रोडक्ट रिव्यू के वीडियो भी बनाते हैं। इसके लिए उन्होंने The Indian Unboxer नाम से एक अलग यूट्यूब चैनल बना रखा है। इन दोनों चैनलों से अमित शर्मा हर महीने करोड़ो की कमाई करते हैं।
सांप के डसने के बाद अमित किस अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत कैसी है फिलहाल इस संबंध में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। चैनल पर वीडियो अपलोड होने के बाद अमित के फोलोवर्स उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।