{"_id":"60f3d5924da62143204ad934","slug":"rajasthan-woman-killed-husband-critical-after-oxygen-concentrator-explodes-in-gangapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: बम की तरह फट सकता है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, राजस्थान में हुआ हादसा, महिला की गई जान, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: बम की तरह फट सकता है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, राजस्थान में हुआ हादसा, महिला की गई जान, पति की हालत गंभीर
Sun, 18 Jul 2021 12:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:47 PM IST
सार
राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी सी गलती से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बम की तरह फट सकता है और आपकी या आपके किसी अपने की जान पर बन सकती है। राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी हर सहाय मीणा के भाई सुल्तान सिंह को कोरोना की वजह से पिछले दो महीने से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। ऐसे में सांस लेने में मदद करने के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई थी। धीरे-धीरे सुल्तान सिहं घर पर ठीक हो रहा थे। उनकी पत्नी संतोष मीणा उनकी देखभाल कर रही थीं।
विज्ञापन
स्विच ऑन करते ही फटा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
गंगापुर निवासी संतोष मीणा ने शनिवार सुबह जैसे ही स्विच ऑन किया, वैसे ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फट गया। माना जा रहा है कि मशीन से ऑक्सीजन का रिसाव हुआ था, जिससे स्विच ऑन होने पर आग लग गई और पूरे घर में आग फैल गई।
विज्ञापन
विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए तो देखा कि पति-पत्नी चीख चिल्ला रहे हैं। दोनों को आग से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। सुल्तान सिंह की पत्नी संतोष मीणा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुल्तान सिंह को इलाज के लिए जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि दंपति के दोनों बेटे हादसे के वक्त घर से बाहर थे, इसलिए सुरक्षित बच गए। बेटे की उम्र 10 और 12 साल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही ही है। हालांकि, अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है।