{"_id":"5776200d4f1c1bd32f79ab71","slug":"rajasthan-wilfe-killed-her-husband-on-extra-marital-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए नाबालिग पत्नी ने पत्थर मार मारकर ले ली पति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के लिए नाबालिग पत्नी ने पत्थर मार मारकर ले ली पति की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में कत्ल की दास्तां तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन एक कत्ल ऐसा जहां रिश्तों का तो खून हुआ ही इंसानियत भी शर्मसार हो गई। जयपुर में एक 17 साल की लड़की ने अपने पति की पत्थर मार मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि लड़की का किसी युवक से अवैध संबंध था, जिसका पति विरोध करता था। लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जयपुर के कनौटा क्षेत्र का है। जहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी मनफूल की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार 20 साल के मनफूल की पिछले साल ही 16 साल की एक लड़की से शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी को लेकर यह बात भी होती थी कि लड़की उम्र 18 साल से कम होने के कारण यह शादी अवैध है। बहरहाल पति पत्नी दोनों कनौटा क्षेत्र में रहते थे। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच झगड़ा रहता था।
पति को शक था पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध
युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी बाहरी युवक से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद फूलचंद नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। आरोप है कि जैसे ही वह बाहर निकला उसकी पत्नी ने पत्थर लेकर उसके सिर पर हमला कर दिया।
वह तब तक उस पर वार करती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पास पडोसियों ने मनफूल की चींख सुनी तो तुंरत भागकर मौके पर पहुंचे, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया।
दूसरी ओर ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्थान के बारां जिले में। जहां एक पत्नी ने चाकू मारकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला भगवती देवी ने बताया कि पति राजवीर उसके चरित्र पर शक करता था और रोज उससे मारपीट की जाती थी। महिला सरकारी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।