फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update The temperature will increase in the next three days

Rajasthan Weather Update: अगले तीन दिन में फिर तीखे होंगे सूर्य के तेवर, इन जिलों में आंधी का अलर्ट

Sat, 16 Apr 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

राजस्थान में दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। अगले तीन दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update The temperature will increase in the next three days
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तापमान में गिरावट के बाद शुक्रवार से प्रदेश में फिर पारा चढ़ेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

सबसे गर्म रहा फलौदी

राजस्थान में शुक्रवार को सीकर को छोड़कर सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे अधिक तापमान जोधपुर के फलौदी का दर्ज किया गया है। फलौदी में पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान 
 
 शहर का नाम अधिकतम  तापमान     न्यूनतम तापमान
जयपुर   40.2      24.8 
भीलवाड़ा   41.4      22.8
पिलानी   42.2   21.9 
कोटा 42.8    29.8
फलोदी 43 29.8
बीकानेर 42.5   22.8 
चूरू 42.1     21.0
 
श्रीगंगानगर 42.3 22.5
धौलपुर               42.6     23.5
जोधपुर              41.8   27.0
करौली                42.3   20.9

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में 18 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच 30 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस कारण बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, चूरू का तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू और नागौर में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed