फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan weather update rain alert in six districts today weather will change on March 29

Rajasthan: आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से साफ रहेगा मौसम, 29 मार्च से प्रदेशभर में होगी तेज बरसात

Sun, 26 Mar 2023 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार बताए हैं। जबकि प्रदेश के ज़्यादातर भागों में अगले 2 दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan weather update rain alert in six districts today weather will change on March 29
प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश और  बूँदा-बाँदी, अचानक तेज हवाएं चलने, हवा की स्पीड 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


27 और 28 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 और 28 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। बादल छंटने और तेज धूप निकलने के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की तापमान में बढ़ोतरी प्रदेश में देखने को मिलेगी। किसानों के लिए यह राहत की बात कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को सक्रिय होने की संभावना है। 29 मार्च को बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 30 मार्च को इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से मीडियम से तेज़ आंधी-बारिश, अचानक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed