फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Rain Alert In Kota and Udaipur Divisions

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में दो हफ्ते सक्रिय रहेगा मानसून, कोटा और उदयपुर संभाग में तेज बारिश के आसार

Wed, 10 Aug 2022 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 10 Aug 2022 04:33 PM IST
सार

प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Rain Alert In Kota and Udaipur Divisions
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में दो हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उड़ीसा में बने एक मानसूनी सिस्टम का असर प्रदेश पर है। जिससे कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को प्रदेश के जयपुर जिले के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश कई रिकॅार्ड तोड़ चुकी है। जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा में भारी बारिश के कारण हालात भी बिगड़ चुके हैं। श्रीगंगानगर में सेना के बुलाना पड़ गया था।  
विज्ञापन


प्रदेश में जुलाई महीने में ही औसत से अधिक बारिश हो गई थी, लेकिन बरसात का सिलसिला अगस्त में भी जारी है।  मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडीसा के तट के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ था। वह अब डिप्रेशन सिस्टम में बदल गया है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों के अलावा आसपास के इलाके में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed