Rajasthan Weather Update: आज भी बरसेंगी फुहारें, लोहावट में 135 एमएम बारिश दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर सहित कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार सुबह जोधपुर शहर में 73.11 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का मानना है कि राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में आने वाले कुछ दिनों में कमी दर्ज की जाएगी। केवल हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी। वहीं जोधपुर में गुरुवार से ही बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। 29-30 जुलाई को जोधपुर में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर और बारां जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार सुबह आठ बजे तक बारिश के अनुसार जोधपुर शहर में 73.11 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा लोहावट, जोधपुर में 135 एमएम (अतिभारी बारिश) दर्ज की गई। भोपालगढ़ और फलोदी में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है।