Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, सीकर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, दौसा सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है।
विस्तार
राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मानसून के मेघ मेहरबान हैं। बुधवार शाम राजधानी जयपुर में बारिश से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बूंदी, सवाईमाधोपुर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, दौसा, जयपुर, सीकर, टोंक, कोटा, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के
बीते 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक कोटा के डिगोद में 160, दौसा में 142, बेजुपाड़ा में 118, मोरल डेम में 85, मंडावार में 70, अलवर के नीमराना में 75, मालाखेडा में 65, सोडावास में 60, बारां के अंता में 85, उम्मेदसागर में 82, गोपालपुरा में 72, भरतपुर के रूपवास में 66, भीलवाडा के जहाजपुर में 44, चूरू के राजगढ में 75, धौलपुर में 81, जमवारामगढ़ में 64, सांगावाला में 58, बस्सी में 47, रामगढ डेम में 42, झुंझुनू के मालसीसर में 90, करौली के मंड्रायल में 63, सवाईमाधोपुर में 71, सीकर के फतेहपुर में 53, श्रीमाधोपुर में 49, माउंटआबू में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई।