फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update alert of dust storm in many region of state

Rajasthan Weather Update: गर्मी के कहर से मिली राहत, बारिश, धूलभरी आंधी चलने की संभावना

Wed, 04 May 2022 11:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 May 2022 11:55 AM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update alert of dust storm in many region of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में अगले दो दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाए है। 

विज्ञापन


भरतपुर, बारां, सीकर, चूरू समेत कई शहरों में तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं धौलपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में भी बादल गरजने और धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


प्रदेश के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म करौली रहा। करौली का तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद श्रीगंगानगर का तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जिलेवार तापमान की बात करें तो अजमेर का तापमान 38.8, भीलवाड़ा 39.4, अलवर 42, जयपुर 40.3, पिलानी 41.7, कोटा 42.8, बूंदी 41.6, श्रीगंगानगर 42.3, धौलपुर 41.8, बूंदी 41.3, अंता बारा 42.7, जालोर 41.3, सवाई माधोपुर 40.3, करौली 43.1, बांसवाड़ा 41.3 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed