फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather: Dams overflowing due to rain in Sawai Madhopur, sheet of water flowed on Morsagar

Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में बरसात से लबालब हुए बांध, मोरसागर पर चली चादर; किसानों में खुशी की लहर

Mon, 01 Sep 2025 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

Sawai Madhopur Weather: बामनवास के आंतरी क्षेत्र स्थित मोरसागर बांध बीते दिवस की जोरदार बारिश के बाद छलक गया। बांध पर करीब तीन इंच की चादर चल रही है। लंबे समय बाद मोरसागर के छलकने से ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Dams overflowing due to rain in Sawai Madhopur, sheet of water flowed on Morsagar
सवाई माधोपुर में बांधों पर चली चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में हुई लगातार अच्छी बारिश ने जल संसाधनों को संजीवनी दे दी है। जिले के 18 बांधों में से 16 बांध पूरी तरह भरकर छलक गए हैं। केवल भुलनवाला और नागोलाव बांध को छोड़कर शेष सभी जलाशयों पर चादर चल रही है। इस वजह से ग्रामीणों और किसानों में भारी उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

 
कई वर्षों बाद छलका मोरसागर बांध
बामनवास के आंतरी क्षेत्र स्थित मोरसागर बांध बीते दिवस की जोरदार बारिश के बाद छलक गया। बांध पर करीब तीन इंच की चादर चल रही है। लंबे समय बाद मोरसागर के छलकने से ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। बांध की छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और प्रकृति के इस नजारे का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Weather News: अजमेर में झमाझम बारिश से शहर बेहाल, कॉलोनियां तालाबों में तब्दील; लोग घरों में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
आंतरी क्षेत्र की लाइफ लाइन है मोरसागर
मोरसागर बांध बामनवास क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध माना जाता है। इसकी भराव क्षमता 18.50 फीट है। इसे आंतरी क्षेत्र की लाइफ लाइन कहा जाता है, क्योंकि इस बांध से करीब साढ़े सात हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। यही वजह है कि बांध के छलकने और चादर चलने से किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: गणपति विसर्जन के बाद बनास नदी में डूबा युवक, माउंटआबू आपदा प्रबंधन दल और SDRF टीम तलाश में जुटी
 
किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
किसानों का कहना है कि मोरसागर बांध के भरने और छलकने से खरीफ फसल के साथ ही आगामी रबी सीजन की फसलों को भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लंबे समय से सूखे की चिंता कर रहे किसानों के चेहरों पर अब मुस्कान लौट आई है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed