{"_id":"6509a79d937ede60af036494","slug":"rajasthan-weather-60-mm-rain-in-mount-abu-and-54-mm-in-pindwara-in-24-hours-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 24 घंटे में माउंटआबू में 60 और पिंडवाड़ा में 54 मिमी बारिश, झरने बहने से खुशनुमा हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 24 घंटे में माउंटआबू में 60 और पिंडवाड़ा में 54 मिमी बारिश, झरने बहने से खुशनुमा हुआ मौसम
Tue, 19 Sep 2023 07:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:34 PM IST
सार
इस सीजन मं सिरोही जिले के शिवगंज में सबसे ज्यादा औसत की 233 प्रतिशत बारिश हुई है। रेवदर में 139, माउंटआबू में 133 तथा आबूरोड में 120 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। हिल स्टेशन माउंटआबू में हल्की बारिश ही हुई है।
विज्ञापन
बारिश से बहने लगे झरने।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा माउंटआबू में 60 मिमी और पिंडवाड़ा में 54 मिमी बारिश हुई। जबकि, आबूरोड में 15 मिमी, रेवदर में 46, सिरोही में 15 मिमी, शिवगंज में 38 और देलदर में सबसे कम 7 मिमी बारिश हुई है। दो दिन तक लगातार बारिश के बाद मंगलवार को सिरोही में अपेक्षाकृत मौसम खुला रहा। हालांकि, कई बार हल्की बारिश तो कभी धूप भी निकली।
विज्ञापन
इस बार सिरोही जिले के शिवगंज में सबसे ज्यादा औसत की 233 प्रतिशत बारिश हुई है। रेवदर में 139, माउंटआबू में 133 तथा आबूरोड में 120 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। हिल स्टेशन माउंटआबू में हल्की बूंदाबांदी के अलावा अधिकांश समय बारिश नहीं हुई। हालांकि, यहां पूरे वेग से बह रहे झरने और वातावरण में छाई धुंध के कारण मौसम और खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, आबूरोड में भी बादलों और आसमान के बीच लुकाछिपी चलती रही। कई बार धूप निकली तो कभी बूंदाबांदी हुई। बारिश से रेलवे स्टेशन, रेलवे स्कूल, पुराना अस्पताल, लुनियापुरा पुल से पांच बंगला, लुनियापुरा, गांधीनगर और आबकारी समेत अन्य इलाकों में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। दो दिन से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढे में पानी भरा है। निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से रास्तों पर कीचड़ हो गया है। जिससे दुपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं।