{"_id":"622b512b72d04c5f0c5b5d79","slug":"rajasthan-viral-video-miscreants-beat-young-man-with-sticks-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगा कर युवक को पीटा: गाय ढूंढने निकले युवक से घात लगाकर बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, गंभीर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगा कर युवक को पीटा: गाय ढूंढने निकले युवक से घात लगाकर बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, गंभीर घायल
Fri, 11 Mar 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:09 PM IST
सार
बीकानेर में गाय ढूंढने निकले युवक के साथ दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। एक पुराने मामले में युवक के गवाही देने से आरोपी नाराज थे। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई। इसका वीडियों भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में दबंगों के खिलाफ गवाही देने पर एक युवक को नग्न कर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी युवक को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। पिटाई से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि तहसील के गांव केऊ पुरानी के रहने वाले गोपाल सिंह (27) ने अपने ही गांव के मोहन सिंह, पूनम सिंह और प्रभु सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सात मार्च को रात करीब 10 बजे अपनी गाय ढूंढने गया था। इस दौरान घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए पहले से दर्ज एक मुकदमे में खिलाफ गवाही देने की बात कहते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने युवक के कपड़े उतारकर लाठी, डंडों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। उसके चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में तौलिया ठूंस दिया और फिर बेहरमी से पिटाई करते रहे। बाद में अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक हाथ भी टूट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन